बिहारशरीफ, दिसम्बर 18 -- इस्लामपुर। शहर के पटना रोड में गुरुवार को गौरव नगर के पास ट्रक की चपेट में आकर शिक्षिका जख्मी हो गयी। जख्मी संगीता कुमारी मुरगांव स्कूल में कार्यरत है। पिता रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि काली स्थान के पास वाहन से उतरकर पैदल अपने घर गौरव नगर जा रही थी। तभी ट्रक की चपेट में आ गयी। बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि ट्रक को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...