सहारनपुर, जनवरी 8 -- थाना कुतुबशेर के निकट अंबाला हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से स्कूटर सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका पिता घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा। थाने में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। घटना देर रात अंबाला हाईवे पर हुई। जनक नगर निवासी भूपेंद्र शर्मा अपने पुत्र निखिल शर्मा के साथ ढाबे से खाना खाकर स्कूटर से वापस लौट रहे थे। भूपेंद्र शर्मा के मुताबिक, जैसे ही वह थाना कुतुबशेर के निकट पहुंचे तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उनके स्कूटर में टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया और भूपेंद्र शर्मा भी चोटिल हुए। अपने पुत्र को घायल हालत में लेकर उपेंद्र शर्मा पहले थाने पर पहुंचे और पुलिस को मौखिक सूचना देकर पुत्...