रामपुर, मार्च 6 -- नैनीताल हाईवे पर एक ट्रक की चपेट में आकर पिकअप सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए एक नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। चंदौसी जनपद के गांव नंगला खोखर निवासी सुरेन्द्रपाल सिंह गंगवार अपने साथी राजेश कुमार, महेंद्र प्रताप और ज्ञानेश कुमार के साथ पिकअप में सब्जियां भरकर उन्हें बेचने हेतु उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर लेकर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में नैनीताल हाईवे स्थित बाईपास पर वनवे हाईवे पर सामने से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आकर पिकअप अनियंत्रित हो गई। साथ ही अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गई। इस हादसे में पिकअप सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उसमें भरी सब्जी भी काफी बर्बाद हो गई। हादसे के बाद चीख पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ लग गई। लोगों ने ट्रक को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.