मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरियारपुर थाना क्षेत्र के बाजी मुखिया चौक के पास शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आकर दो बच्चे सहित तीन लोग जख्मी हो गए। दोनों बच्चे भाई-बहन हैं। स्थानीय लोगों ने तीनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सकरा में भर्ती कराया। यहां से घायल छापड़ा बहोर गांव की रूबी खातून (10) और मो. रिजवान (8) को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहीं, उनका चाचा मो. नाजीर का इलाज रेफरल अस्पताल में जारी है। उधर, ठोकर मारकर भाग रहे ट्रक को ग्रामीणों ने खदेड़कर लोहरगामा गांव के पास रोक लिया। इस दौरान ट्रक का चालक फरार हो गया। मामले में पंचायत समिति सदस्य मो. नूर आलम ने बताया कि ट्रक का मालिक घायलों का इलाज अपनी देखरेख में करा रहा है। वहीं, बरियारपुर पुलिस ने बताया कि मामले में आवेदन मिलने पर कार्रवाई की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.