संभल, फरवरी 5 -- उपकृषि मंडी समिति के पास बुधवार को 298 कुंतल गेहूं से भरे ट्रक को डीएम के निर्देश पर मंडी इंस्पेक्टर ने पकड़ लिया और उसे मंडी में लाकर खड़ा कर दिया। जब ट्रक चालकों से पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाएं। बाद में लंबी जांच के बाद पता चला कि ट्रक ने अपना मार्ग बदल दिया। मामले में सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी ने स्पष्ट किया है कि यह प्रकरण ट्रकों के गंतव्य बदल जाने से उत्पन्न भ्रम का परिणाम था। जांच में राशन वितरण कर रही फर्म शर्मा एसोसिएट की लापरवाही सामने आई है, जिसके विरुद्ध ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बुधवार को चंदौसी वेयरहाउस से दो ट्रक रवाना हुए थे। एक बनियाखेड़ा के 11 राशन डीलरों के लिए और दूसरा असमोली के 8 राशन डीलरों के लिए। वेयरहाउस से निकलने के बाद दोनों ट्रकों के मार्ग आपस में बदल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.