मुरादाबाद, फरवरी 2 -- गाजियाबाद के साहिबाबाद में ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाने वाले मैनाठेर क्षेत्र निवासी चाचा-भतीजे से एक ट्रांसपोर्टर ने ट्रक से माल ढुलाई कराई और 58 लाख का भाड़ा नहीं दिया। भाड़ा वापस मांगने पर गाली गलौज कर धमकी देते हुए फायरिंग की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रांसपोर्टर, उसके बेटे और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव असदपुर निवासी मोहम्मद जावेद और शदाब अली ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह दोनों लोग गाजियाबाद के साहिबाबाद में हबीबी एंटरप्राइजेज ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाते हैं। दोनों आपस में चाचा-भतीजे हैं। दोनों ने बताया कि साहिबाबाद ट्रांसपोर्ट एरिया के जानी बार्डर चिकम्बपुर में स्थित झारखंड बंगाल फ्राइट कैरयर प्रा.लि. के मालिक दलजीत सिंह उन दोनों की ट्रांसपोर्ट कंपनी से गाड़ि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.