जहानाबाद, मई 12 -- जहानाबाद - गया रोड में नौरू गांव के समीप हुआ हादसा जख्मी युवक को इलाज के बाद किया गया पटना रेफर जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। पटना - गया एनएच पर जहानाबाद के नौरू गांव के समीप सोमवार की शाम करीब 6:30 बजे बाइक और ट्रक में हुई टक्कर में बाइक पर सवार एक युवती की जान चली गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया। मृत युवती का नाम अलका भारद्वाज (20 वर्ष) बताया गया है जो वर्तमान में शहर के राजा बाजार में रहती थी। घायल युवक 21 वर्षीय आलोक कुमार भेलावर का निवासी बताया गया है। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर किया गया है। सूचना पाकर एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह और नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने मामले की तहकीकात की। एसडीपीओ ने बताया कि ट्रक से हुई टक्कर में बाइक सवार युवती की जान चली गई और युवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.