गिरडीह, जनवरी 26 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद गिरिडीह एन एच पथ पर बोरोटांड़ के पास शनिवार रात में ट्रक और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन धनबाद में इलाज के दौरान एक की मौत हो जाने की खबर है। जानकारी मिली है कि घायलों की स्थिति चिंताजनक होने के कारण बेहतर इलाज के लिए धनबाद के अशर्फी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान महुआर पंचायत काशीटांड़ गांव निवासी टोडी नारायण यादव के 45 वर्षीय पुत्र राजेंद्र यादव उर्फ रामू की रविवार की सुबह मौत हो गई। मौत की घटना के बाद धनबाद के पीएमसीएच में स्थानीय पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। दोपहर को शव काशीटांड़ गांव पहुंचते ही ग्रामीणों की भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.