दरभंगा, फरवरी 22 -- दरभंगा। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के शोभन-एकमी बाइपास स्थित चांडी गांव के पास शनिवार की सुबह ट्रक व पिकअप की सीधी भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को डीएमसीएच में भर्ती कराया। सभी सब्जी कारोबारी बताए जाते हैं। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के धोई दीवारी वार्ड पांच निवासी मो. गुलाब के पुत्र मो. इरशाद (21) के तौर पर हुई है। घायलों में केवटी थाना क्षेत्र के दिघियार निवासी मृतक के मामा मो. अकबर (40) व केवटी के मालिया टोल निवासी देवेंद्र भगत के पुत्र प्रियांशु कुमार (20) शामिल हैं। मृतक के मौसा मो. जिलानी, नाना मो. युनूस व ग्रामीण मो. शकील ने बताया कि शनिवार की अलसुबह दिघियार गांव से मो. इरशाद अपने मामा व प्रियांशु के साथ सब्जी की थोक खरीदारी करने समस्तीपुर के बैगन ...