रुडकी, मई 27 -- मंगलवार दोपहर सुल्तानपुर निवासी इस्तकार कुरेशी, जावेद कुरेशी और इकरार अली पिकअप में तीन भैंसों को लादकर नसीरपुर कलां गांव की ओर जा रहे थे। वह मोहम्मदपुर कुन्हारी सत्संग भवन के पास पहुंचे तभी हरिद्वार की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से उनकी सामने की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। इसके चलते दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरी भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई। पिकअप में सवार इस्तकार, जावेद और इकरार अली भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची सुल्तानपुर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया। तीनों घायलों को भी सुल्तानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.