बरेली, फरवरी 19 -- शाही, संवाददाता। बुधवार रात शाही-शेरगढ़ रोड पर चावल लेकर जा रहे ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर हो गई। ट्रैक्टर ट्राली धान लेकर शाही से शेरगढ़ की तरफ जा रहा था। ट्रक शेरगढ़ से शाही की तरफ जा रहा था। दोनों वाहनों में कनुनगला मोड़ पर टक्कर हो गई। ट्रक के चालक केबिन के परखच्चे उड़ गए। ट्रक का चालक हरिशंकर पुत्र सोवाराम निवासी राजूनगला थाना बहेड़ी गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने लोगों की मदद से केबिन में फंसे ट्रक ड्राइवर को बाहर निकाला। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को इलाज को बरेली भेज दिया। ट्रैक्टर चालक कमलेश भी घायल हो गया। धान और चावल की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। जिससे रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने बोरियों को हटवाकर यातायात शुचारु कराया। पुलिस ने ट्रक और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.