आरा, जनवरी 5 -- -आरा-छपरा फोरलेन पर बबुरा थाना क्षेत्र के बबुरा छोटकी पुल पर रविवार रात हादसा -सड़क पार करने के दौरान ट्रक और ट्रैक्टर के बीच दबने से गयी किन्नर की जान -ट्रैक्टर का चालक भी गंभीर रूप से घायल, चल रहा इलाज आरा/बड़हरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर में आरा-छपरा फोरलेन पर बबुरा छोटकी पुल के समीप रविवार की देर रात ट्रक और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दोनों वाहनों के बीच दबने से सीवान निवासी एक किन्नर की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक भी गंभीर रूप जख्मी हो गया। उसका इलाज कराया जा रहा है। मृत किन्नर की पहचान सीवान जिला निवासी पंकज कुमार के रूप में की गयी है। वहीं, ट्रैक्टर चालक पटना के परेव इलाके का बताया जा रहा है। इधर, हादसे के बाद देर तक अफरातफरी म...