बोकारो, फरवरी 21 -- बोकारो प्रतिनिधि। पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के गवाई पुल एनएच 32 में गुरुवार की देर रात ट्रक तथा टेलर की जोरदार टक्कर हो गया। टेलर व ट्रक के आमने-सामने टक्कर से जहां चालक बाल बाल बच गए वहीं दोनों वाहन का आगे की हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या जेएच 05 डीयु 6637 पुरुलिया की ओर से चास की ओर जा रहा था वही विपरीत दिशा से आ रही टेलर सीधी टक्कर हो गई। गवाई पुल एनएच 32 के बीचों-बीच ट्रक व ट्रेलर दुर्घटना एवं क्षतिग्रस्त होने के कारण देर रात रोड जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिस कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। काफी मशक्कत के बाद पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार रंजन के प्रयास से क्रेन मंगवा कर तत्काल रात को रोड से ट्रक तथा टेलर को हटाया गया। उसके उपरांत बड़ी वाहनों की आवागमन चालू हुआ।...