बलरामपुर, फरवरी 22 -- उतरौला, संवाददाता। उतरौला-बलरामपुर मार्ग पर रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। घटना ग्राम पुरैनियाजाट के पास दोपहर करीब 11 बजे हुई, जब बलरामपुर की ओर जा रहे एक ई-रिक्शा को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। ठोकर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को बाघाजोत निवासी 65 वर्षीय मुनेजर मिश्र पुत्र सत्य प्रकाश मिश्रा अपने ई-रिक्शा से बलरामपुर की ओर आ रहे थे। इसी बीच ग्राम पुरैनियाजाट के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनके ई-रिक्शे को जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा चालक मुनेजर मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन ...