बोकारो, जनवरी 4 -- करगली। सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के अमलो चेक पोस्ट के पास रविवार को लोकल सेल में पर्याप्त मात्रा में कोयला आपूर्ति नहीं होने पर ट्रक आनर एसोसिएशन एवं असंगठित मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन कर सम्प्रेषण बंद कर दिया। इस दौरान ट्रांसपोर्टिंग व डिस्पैच घंटों बाधित रहा। ढोरी महाप्रबंधक रंजय सिन्हा के आश्वासन के बाद आंदोलन को स्थगित कर दिया गया। एसोसिएशन अध्यक्ष राजन साव ने कहा कि लड़ाई रोजगार को लेकर है। स्थानीय प्रबंधन रोड सेल में पर्याप्त मात्रा में कोयला उपलब्ध नहीं करवा रही है, जिसके कारण ट्रक ऑनर, चालक-उपचालक व लदनी मजदूरों के समक्ष भुखमरी की स्थित उत्पन्न हो गयी है। सेल में कोयला उपलब्ध नही होने से ट्रक को 10-10 दिनों तक लोडिंग के लिए परियोजना में खड़ा रखना पड़ता है। प्रबंधन के द्वारा निम्न क्वायलिटी (बैंड व चूर) कोयला उपलब्ध कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.