फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 13 -- नवाबगंज। अलीगंज मार्ग पर स्थित वीरपुर गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहनों को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा और पेड़ से टकरा गया। हालांकि, इस हादसे में ट्रक चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव के समीप यह घटना तब हुई जब ट्रक चालक ने सड़क पर आ रही एक तेज रफ्तार कार और बाइक को बचाने के लिए अचानक ट्रक को मोड़ा। इस दौरान ट्रक सड़क किनारे बनी खाई में घुस गया और एक पेड़ से टकराकर रुक गया। हादसे के बाद ट्रक चालक सुमित कुमार ने बताया कि वह कायमगंज से ट्रक खाली करके अपने गांव जसमापुर जा रहे थे। सामने से आ रही तेज रफ्तार कार और बाइक को बचाने के चक्कर में ही उनका ट्रक बेकाबू होकर खाई में उतर गया और पेड़ से टकरा गया। गनीमत रही कि इ...