हरदोई, मार्च 4 -- हरदोई, संवाददाता। गन्ना भरे ओवरहाइट ट्रकों पर न तो लगाम लग पा रही है। अब उनके कानफोडू हॉर्न से स्थानीय दुकानदारों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने जिम्मेदारों से इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर समस्या का समाधान किए जाने की मांग की है। दरअसल चीनी मिल को जाने वाले ट्रक नगर से होकर गुजरते हैं। भीड़भाड़ वाली मुख्य मार्ग पर इन ट्रकों के चलते आए दिन जाम की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ता है। कई बार दुर्घटनाओं को दावत दे रहे ओवरहाइट इन ट्रकों को दिन में कस्बे में रोक लगाए लगाए जाने की मांग की जा चुकी है लेकिन कोई ध्यान नही दिया जा सका है। आनंद शुक्ला, फुरकान फारूकी, सुनील कुमार आदि दुकानदारों का कहना है कि 24 घंटे कस्बे से गुजरने वाले इन ट्रकों के कानफोडू हॉर्न से काफी परेशानी हो रही है। लगभग हर समय ट्रकों के बजते हॉर्न से सिर दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.