मिर्जापुर, नवम्बर 2 -- मिर्जापुर। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर अदलहाट थाना क्षेत्र के शर्मा रोड तिराहे पर बीती रात ट्रकों की टक्कर में एक ट्रक का चालक केबिन में फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घंटों मशक्कत बाद फंसे चालक को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस दोनों क्षतिग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। सोनभद्र के चोपन निवासी 35 वर्षीय महेंद्र ट्रक चालक हैं। वह ट्रक लेकर वाराणसी की ओर जा रहे थे। जैसे ही अदलहाट के शर्मा रोड तिराहे के पास पहुंचे, तभी आगे चल रहे ट्रक ने ब्रेकर पर अचानक ब्रेक लगा दिया। उसी समय पीछे से आ रहे महेंद्र का ट्रक भिड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महेंद्र ट्रक के केबिन में फंस गए। घटना की जानकारी होते ही आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद...