मिर्जापुर, जनवरी 29 -- मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा के पास गुरुवार की सुबह ट्रकों की टक्कर में एक चालक जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दूसरे ट्रक का चालक बाल बाल बच गया। पुलिस के अनुसार एक ट्रक मिर्जापुर से वाराणसी जा रहा था। सुबह जैसे ही बरकछा के पास पहुंचा। तभी ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे दूसरे ट्रक में टकरा गया। हादसे में पीछे चल रहे ट्रक का चालक घायल हो गया। मौके पर आस पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रक कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। घायल चालक के नाम और पते की जानकारी नहीं हो पाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...