नई दिल्ली, फरवरी 20 -- वॉशिंगटन/ अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सीधा असर भारत-अमेरिका व्यापार पर दिखाई देगा। विशेषज्ञों के मुताबिक भारत के लगभग 55% निर्यात अब शुल्कों से मुक्त हो सकते हैं जिन पर पहले 18% तक का टैरिफ लगाया जा रहा था। इससे भारतीय सामान की मूल्य प्रतिस्पर्धा अमेरिका में बेहतर होगी और भारतीय निर्यातकों को बड़ी राहत मिल सकती है। विश्लेषण बताते हैं कि इससे पहले ट्रंप प्रशासन ने भारतीय सामान पर 25% तक का शुल्क लगाया था, जिसे बाद में व्यापार समझौते के तहत घटाकर 18% किया गया था। अब अदालत के निर्णय से उस आधार को ही कमजोर कर दिया गया है। कुछ टैरिफ अभी भी लागू रहेंगे हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने जवाबी टैरिफ को रद्द किया है, लेकिन कुछ विशिष्ट टैरिफ अब भी लागू रहेंगे। उदाहरण के लिए, स्टील, एल्युमिनियम, मोटर वाहन और कुछ मशीनरी उत्पादों प...