नई दिल्ली, फरवरी 20 -- 1. अमेरिकी शेयर बाजार सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अमेरिकी बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिला। प्रमुख सूचकांक डाऊ जोंस में 135 अंकों की गिरावट रही। वहीं, नेस्डैक 80 अंक उछल गया। वहीं, यूरोपीय बाजार भी 1% से ज्यादा चढ़े। विशेषज्ञों का कहना है कि इस फैसले से व्यापार नीति में अनिश्चितता कम होगी और निवेशकों का भरोसा बढ़ सकता है। 2. भारतीय शेयर बाजार गिफ्ट निफ्टी फैसले के बाद 200 अंक चढ़ गया। इसका असर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी के रूप में देखने को मिल सकता है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भारतीय शेयर बाजार को सहारा मिलने की संभावना बढ़ सकती है, खासकर उन कंपनियों के लिए जिनका अमेरिका के साथ व्यापार बड़ा है। ग्लोबल ट्रेड में सुधार से सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी की उम्मीद है। 3.रुपया ट्रंप के टैरिफ ने पहल...