नई दिल्ली, फरवरी 20 -- नई दिल्ली। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका देते हुए उस नीति को असंवैधानिक करार दिया है जिसके तहत उन्होंने आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए कई देशों पर व्यापक टैरिफ लगाए थे। अदालत ने साफ कहा कि इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट राष्ट्रपति को इस तरह से टैरिफ लगाने की अनुमति नहीं देता। दुनियाभर की नजरें इस अदालती फैसले पर टिकी थीं, क्योंकि इसमें अरबों डॉलर दांव पर लगे थे। इस ऐतिहासिक फैसले के बाद अब अमेरिकी सरकार को 170 अरब डॉलर से भी ज्यादा की रकम वापस करनी होगी। यह उन कंपनियों और कारोबारियों के लिए बड़ी राहत है, जो लंबे समय से इन शुल्कों का भुगतान कर रहे थे। वहीं, इस फैसले से न केवल ट्रंप की कार्यकारी शक्तियों पर सवाल उठे हैं, बल्कि अमेरिकी खजाने पर भारी बोझ भी पड़ने वाला ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.