नई दिल्ली, जनवरी 26 -- भारत और अमेरिका के बीच एक वक्त बेहद करीब नजर आ रही ट्रेड डील फिलहाल कई महीनों से अटकी हुई है। दोनों देशों के बीच हुई राउंड की वार्ता के बाद इसे लेकर कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक करीबी अमेरिकी सीनेटर ने इसे लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में अमेरिकी सांसद टेड क्रूज की लीक्ड ऑडियो का हवाला देते हुए यह खुलासा हुआ है कि आखिर यह डील क्यों अटकी हुई है और भारत और अमेरिका के बीच तनाव के पीछे असली विलेन कौन है। एक्सियोस की इस रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के सांसद क्रूज ने कुछ पार्टी डोनर्स के साथ फोन कॉल पर बातचीत की थी। कथित तौर पर इसी बातचीत का ऑडियो लीक हो गया है। बातचीत के दौरान टेड क्रूज ने वाइट हाउस के व्य...