नई दिल्ली, फरवरी 25 -- सोलर कंपनियों के शेयर बुधवार को बाजार खुलते ही धड़ाम हो गए हैं। वारी एनर्जीज लिमिटेड, प्रीमियर एनर्जी, विक्रम सोलर, वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज और इंडोसोलर लिमिटेड के शेयर बुधवार को 15 पर्सेंट तक टूट गए हैं। अमेरिका ने भारत से किए जाने वाले सोलर इंपोर्ट्स पर भारी-भरकम ड्यूटी लगा दी है, जिससे इंडियन सोलर कंपनियों के शेयर बुधवार को बिखर गए हैं। ट्रंप प्रशासन ने भारत से होने वाले सोलर इंपोर्ट्स (सोलर प्रॉडक्ट्स के आयात) पर 126 पर्सेंट की शुरुआती ड्यूटी लगाई है। यह ड्यूटी ट्रंप प्रशासन की तरफ लगाए गए टैरिफ से अलग होगी। 15% तक लुढ़क गए सोलर कंपनियों के शेयरअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से लगाई गई 126 पर्सेंट की ड्यूटी के बाद भारतीय सोलर कंपनियों के शेयर 15 पर्सेंट तक टूट गए हैं। वारी एनर्जीज लिमिटेड के शेयर बुधव...