वाशिंगटन डीसी, मार्च 12 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में एक शानदार लाल टेस्ला मॉडल S को "खूबसूरत" करार देते हुए खरीद लिया है। इस मौके पर उनके साथ टेस्ला के सीईओ और प्रशासन के सलाहकार एलन मस्क मौजूद थे। ट्रंप ने एलन मस्क को "देशभक्त" कहकर संबोधित किया। यह आयोजन व्हाइट हाउस के साउथ लॉन पर हुआ, जहां टेस्ला की पांच कारों को लाया गया था, जिसने इस ऐतिहासिक स्थल को एक अस्थायी शोरूम में बदल दिया।करीब 67 लाख रुपये है टेस्ला कार की कीमत ट्रंप ने टेस्ला की इस लाल कार की तारीफ करते हुए कहा, "यह सबसे खूबसूरत वाहनों में से एक है। मैं इसे अपने व्यक्तिगत पैसों से खरीद रहा हूं ताकि एलन और उनकी महान कंपनी को मेरा समर्थन दिखा सकूं।" इस लग्जरी कार की कीमत लगभग 76,880 डॉलर (करीब 67 लाख रुपये) बताई जा रही है। हालांकि ट्रंप ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.