वाराणसी, दिसम्बर 16 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) से जुड़े उद्यमियों ने आरबीआई की ओर से निर्यातकों को दी गई राहत की घोषणा का स्वागत किया है। मंगलवार को मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा में बैठक में आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि रिज़र्व बैंक की नई मौद्रिक नीति से ट्रंप टैरिफ के असर को कम करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिन निर्यातकों ने पिछले दो वित्तीय वर्षों 2023-24 और 2024-25 में अपने कुल निर्यात का पांच प्रतिशत अमेरिका को निर्यात किया है। उन्हें अपनी कार्यशील पूंजी का 20 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सा कार्यशील पूंजी में सरप्लस के रूप में प्राप्त होगा। जिसका ब्याज भी पूर्व निर्धारित दर से एक प्रतिशत कम होगा। यह अतिरिक्त कार्यशील पूंजी उद्यमी को चार वर्ष के लिए प्राप्त होगी। आईआईए के राष...