नई दिल्ली, जुलाई 11 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी कोर्ट के बीच एक बार फिर से तनाव की स्थिति बनती जा रही है। एक फेडरल कोर्ट ने गुरुवार को ट्रंप प्रशासन के जन्मजात नागरिकता तो खत्म करने के फैसले पर रोक लगा दी है। ट्रंप प्रशासन के आदेश पर रोक लगाते हुए न्यू हैम्पशायर ड्रिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज जोसेफ लाप्लांट ने कहा कि नागरिकता सबसे बड़ा संवैधानिक अधिकार है, इसे छीना नहीं जाना चाहिए। एक घंटे चली इस सुनवाई के बाद जज जोसेफ लाप्लांटे ने आदेश जारी करते हुए एक सामूहिक मुकदमे यानी क्लास एक्शन स्टेटस को भी प्रमाणित किया, जिसके मुताबिक ट्रंप प्रशासन के इस आदेश से प्रभावित होने वाले सभी बच्चों को इस मुकदमे में शामिल किया जाएगा। इससे पहले जज लांप्लाटे ने कहा, "यह बहुत ही गंभीर विषय है। अगर ट्रंप प्रशासन का यह आदेश लागू होता है तो कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.