नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो की हालिया टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भारत द्वारा रूस से तेल आयात करने के मामले में नवारों ने आरोप लगाया था कि ब्राह्मण आम भारतीयों की कीमत पर मुनाफाखोरी कर रहे हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को नवारों की टिप्पणी को गलत और भ्रामक बताया है। साथ ही, यह भी दोहराया है कि दोनों देशों के बीच संबंध आपसी सम्मान और हितों के आधार पर आगे बढ़ते रहेंगे। पीटर नवारों के बयान पर रणधीर जायसवाल ने कहा, "हमने नवारो के गलत और भ्रामक बयानों को देखा है और हम उन्हें अस्वीकार करते हैं। हमने पहले भी इस बारे में बात की है। अमेरिका और भारत के बीच यह रिश्ता हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दोनों देश एक व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी स...