नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- Bitcoin Price Today: ट्रंप के टैरिफ में 90 दिनों की रोक के ऐलान के बाद गुरुवार को बिटकॉइन की कीमत 8% से अधिक बढ़कर 81,700 डॉलर के पार पहुंच गई। ट्रेड टेंशन से परेशान निवेशकों को राहत मिलते ही दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ने इंट्राडे में $83,541 का शिखर छुआ। हालांकि, व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया कि सभी आयातों पर 10% का टैरिफ जारी रहेगा। इसके साथ ही, चीन से आयात पर टैरिफ 125% कर दिया गया। जबकि, बीजिंग ने अमेरिकी सामानों पर 84% शुल्क लगाया था। बता दें सुबह 9:50 बजे के करीब बिटकॉइन $81,740 (Rs.67 लाख से अधिक) पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले 24 घंटे में 8.1% की बढ़त दर्शाता है। इथेरियम 12.6% चढ़कर $1,613 और वैश्विक क्रिप्टो बाजार पूंजीकरण 8.3% बढ़कर $2.59 ट्रिलियन हो गया। यह भी पढ़ें- टैरिफ पर ट्रंप का नया ऐलान, अमेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.