नई दिल्ली, मई 22 -- भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने साफ कर दिया है कि भारत और पाकिस्तान ने सीधे बात कर सीजफायर पर सहमति बनाई है। साथ ही उन्होंने कहा कि कई और देश हैं, जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत से संपर्क साध रहे थे। खास बात है कि यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच उन्होंने सीजफायर कराया है। नीदरलैंड्स में एक टीवी इंटरव्यू के दौरान जयशंकर ने मुद्दे पर खुलकर बात की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जयशंकर ने इस बात पर जोर दिया है कि भारत ने अमेरिका समेत हर देश से कहा था कि अगर पाकिस्तान सीजफायर चाहता है, तो उसे भारत से सीधे बात करनी होगी। उन्होंने कहा, 'हां हॉटलाइन के तौर पर एक दूसरे से बात करने की व्यवस्था है। 10 मई को पाकिस्तान की सेना ने संदेश भेजा कि वे गोलीब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.