नई दिल्ली, फरवरी 15 -- भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापारिक समझौते के बाद विपक्ष लगातार इस बात का आरोप लगा रहा है कि सरकार ने ट्रंप के इशारे पर रूसी तेल की खरीद को रोक दिया है। अब इस सवाल का जवाब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में जाकर दिया। उन्होंने कहा कि रूसी तेल खरीदना है या नहीं यह फैसला बाजार की स्थिति के आधार पर लिया जाता है। तेल कंपनियां इस बात का फैसला करती हैं। दरअसल, म्यूनिक सुरक्षा सम्मलेन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे जयशंकर से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि शुरुआत में तो भारत ने रणनीतिक स्वायत्तता के लिए रूसी तेल की खरीद को जारी रखा था, फिर क्या ट्रंप के कहने पर इसे रोक दिया गया? और अगर ऐसा है तो फिर अब रणनीतिक स्वायत्तता कहां है? इसका जवाब देते हुए विदेश मंत्री ने कहा, "रूसी तेल की कितनी खरीद करना है, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.