नई दिल्ली, फरवरी 3 -- अरसे बाद शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स पर सभी स्टॉक्स में हरियाली दिख रही है। पिछले तीन दिन से लगातार गिर रहे सोने-चांदी के भाव एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुके हैं। सेंसेक्स पिछले बंद के मुकाबले 4205 अंक उछलकर 85871 के डे हाई को टच कर गया। एमसीएक्स पर सोना दोपहर 12 बजेके करीब 5.15% उछलकर 151400 और चांदी 9 पर्सेंट की छलांग लगाकर 257525 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। कॉपर भी 6 पर्सेंट उछला और जिंक में भी तेजी है।शेयर मार्केट का हाल शेयर मार्केट आज बमबम बोल रहा है। सेंसेक्स दोपहर एक बजे के करीब 2285 अंक या 2.80 पर्सेंट उछलकर 83,951 पर ट्रेड कर रहा था। सोमवार को यह 81666 पर क्लोज हुआ था और आज 85323 पर खुलकर डे हाई 85871 तक पहुंचा। एक बजे तक दिन का इसका निचला स्तर भी 83501 था। सेंसेक्स के सभी स्टॉक्स हरे निशान पर ...