नई दिल्ली, अगस्त 9 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत से होने वाले बासमती चावल के आयात पर 50% शुल्क लगाने के फैसले ने पंजाब और हरियाणा के किसानों व निर्यातकों की चिंता बढ़ा दी है। उन्हें डर है कि इस भारी-भरकम टैरिफ से अमेरिकी बाजार में भारत की सुगंधित बासमती की मांग बुरी तरह प्रभावित होगी, जबकि पड़ोसी पाकिस्तान को बड़ा लाभ मिलेगा। ट्रंप प्रशासन का यह दंडात्मक शुल्क 7 अगस्त को जारी कार्यकारी आदेश से लागू हुआ। इसमें भारत की रूस से तेल खरीद के कारण 25% अतिरिक्त पेनल्टी जोड़ी गई, जो पहले से लागू 25% शुल्क के साथ मिलकर कुल 50% हो गई। यह 28 अगस्त से प्रभावी होगा। बासमती एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रंजीत सिंह जोसन ने कहा, "यह दोहरी मार है। भारत हर साल करीब 3 लाख टन बासमती अमेरिका भेजता है। इतने ऊंचे शुल्क से निर्यातकों को भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.