दिल्ली, मार्च 28 -- अमेरिका में कानूनी और गैरकानूनी, दोनों ही तरह के प्रवासी ट्रंप सरकार की सख्त इमिग्रेशन नीति के कारण चिंता में हैं.सिलिकॉन वैली में उनके फैसले का विरोध हो रहा है जिसके केंद्र में है अस्थायी एच-1बी वीजा.कबीर (बदला हुआ नाम) भारतीय इंजीनियर हैं और सिलिकॉन वैली की एक स्टार्टअप कंपनी में काम करते हैं.उन्होंने डीडब्ल्यू को बताया कि अगर उनकी नौकरी चली गई तो यह उनके लिए बहुत बुरा होगा क्योंकि वह अमेरिका में एच-1बी वीजा पर रहते हैं.इस वीजा के लिए जरूरी है कि उनकी कंपनी उनको स्पोंसर करे और यूएस सिटीजनशिप एंड इमीग्रेशन सर्विसेज (यूएससीआईएस) में याचिका दायर करे.नौकरी के बिना वह अमेरिका में नहीं रह सकते.उन्हें चिंता है कि कहीं ट्रंप सरकार इसके खिलाफ कोई नया नियम न ले आए.कबीर ने कहा, "हम इस देश में निवेश करते हैं, योगदान देते हैं, फि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.