हल्द्वानी, मई 12 -- हल्द्वानी, संवाददाता। गौलापार रोखड़ में बने ट्रंचिंग ग्राउंड में सोमवार को भी धुआं उठता रहा। कूड़े के ढेर में सुलग रही आग पर काबू पाने को नगर निगम की टीम दिन भर टैंकर से यहां पानी डालने में जुटी रही। लगातार उठ रहे धुएं से परेशानी झेल रहे लोगों में निगम के खिलाफ आक्रोश है। ट्रंचिंग ग्राउंड सालभर लोगों के लिए परेशानी का कारण बना रहता है। कूड़े के ढेर में लगने वाली आग से आसपास के रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोगों को जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ता है। बीते शनिवार को एक बार फिर से यहां आग लग गई, जिस पर निगम की टीम ने किसी तरह काबू पाया था। वहीं कूड़े के ढेर में सुलग रही आग से सोमवार को भी यहां धुआं उठता रहा। इस पर काबू पाने को निगम टीम टैंकर से दिनभर पानी डालते रहे। इसके बाद भी उठ रहे धुएं पर पूरी तरह से काबू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.