बागेश्वर, दिसम्बर 1 -- पगना में ट्रंचिंग ग्रांउड का विरोध शुरू हो गया है। सोमवार को नाराज ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जल्द उनकी मांग नहीं मानी तो आंदोलन करेंगा। ग्रामीणों को विश्वास में लिए बगैर नगर पालिका ने उनके गांव में ट्रंचिंग ग्राउंड खोलने की कवायद शुरू कर दी है। इससे गांव में प्रदूषण फैलने आदि का खतरा बढ़ गया है। ग्राम प्रधान बेहरगांव गीतांजलि के नेतृत्व में ग्रामीण सोमवार को कलक्ट्रेट में पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए नगर पालिका ने जहां भूमि चयनित की है उसके 100 मीटर दूरी पर प्राथमिक विद्यालय है। यहां पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ने का खतरा बढ़ गया है। इतनी ही दूरी पर दस परिवार एसएसी रहते हैं। उनके बारे में भी विभाग ने नहीं...