नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- गोरखपुर में चौथी कक्षा के बच्चे लक्ष्य प्रताप सिंह ने अपनी शैतानी से परिवार ही नहीं पुलिस और पड़ोसियों को सांसत में डाल दिया। बुधवार शाम 5 बजे खेलने निकला यह 10 साल का बच्चा अचानक गायब हो गया। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। आसपास खोजने पर भी जब बच्चा नहीं मिला तो अपहरण का शक होने पर दादा सदानंद सिंह ने चिलुआताल थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस भी खोजबीन में जुट गई। आसपास के थानों में सूचना प्रसारित कर दी गई। पुलिस अपने कुत्ते को भी खोजबीन में उतार दिया। इसी कुत्ते ने कुछ देर में ही बच्चे को खोज निकाला। दरअसल बच्चा ट्यूशन नहीं पढ़ना चाहता था। इसलिए घर के ऊपरी मंजिल पर स्थित कमरे में जाकर छिप गया। इसी दौरान उसे नींद आ गई। परिवार ने सोचा खोलने के लिए बाहर गया हुआ है। काफी देर तक वह नहीं लौटा तो परिवार वालों ने खोजबीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.