बदायूं, फरवरी 14 -- बदायूं, संवाददाता। कक्षा आठ की छात्रा को ट्यूशन न पढ़ने पर अध्यापक द्वारा पिटाई किए जाने का आरोप लगा है। आरोप है कि पिटाई से छात्रा के सिर में चोट लगी और सूजन आ गई। फिलहाल पीड़ित पक्ष ने खंड शिक्षा अधिकारी के साथ-साथ मुजरिया थाना में शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामला मुजरिया थाना के सिकंदराबाद गांव का है। यहां के रहने वाले धर्मवीर पुत्र जगदीश ने खंड शिक्षा अधिकारी व थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी बेटी स्वाति कक्षा आठ में उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती है। आरोप है कि स्कूल में तैनात एक अध्यापक उस पर ट्यूशन पढ़ने का दबाव बनाता था और मना करने पर उसे लगातार परेशान करता था। 23 जनवरी को आरोपित अध्यापक ने टंकी के पाइप से उसकी पिटाई कर दी, जिससे छात्रा के सिर में गंभीर चोट लग गई और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.