गोरखपुर, दिसम्बर 9 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। चिलुआताल थाना क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ाने जाने वाली 20 वर्षीय युवती के साथ रास्ते में छेड़छाड़ और पीछा करने का मामला सामने आया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक दो दिन से पीछा कर रहा था, लेकिन शनिवार को वह हद पार करते हुए रास्ता रोककर नाम पूछने लगा और इनकार करने पर युवती के घर तक पहुंच गया। पीड़िता के मुताबिक वह रोज शाम साइकिल से ट्यूशन के लिए जाती है। छह दिसंबर से ही उसे एहसास हुआ कि एक युवक उसका पीछा कर रहा है। शनिवार शाम करीब चार बजे जब वह ट्यूशन पढ़ाकर लौट रही थी, तभी युवक अचानक सामने आकर खड़ा हो गया और साइकिल रोकते हुए बोला 'आप मुझे पसंद हैं, अपना नाम बता दीजिए'। युवती ने विरोध करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन युवक फिर पीछे लग गया और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.