जमशेदपुर, फरवरी 11 -- टाटा स्टील के ट्यूब्स डिवीजन में कर्मचारियों के ट्रांसफर को लेकर विरोध और नाराजगी के बीच कंपनी के सीएचआरओ जुबिन पालिया और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने सोमवार को स्थानीय कमेटी मेंबरों के साथ बैठक की। बैठक में कर्मचारियों द्वारा दी गई सेवाओं और सहयोग का उल्लेख करते हुए कमेटी मेंबरों ने ट्रांसफर पर चिंता जताई। प्रबंधन ने आश्वस्त किया कि अब कर्मचारियों का ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर सरोज सिंह, बीके सिंह, आरआर सिंह, धनंजय, शुभम मिश्रा और मनोज मिश्रा समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...