रुडकी, मार्च 20 -- लक्सर क्षेत्र के किसानों के खेतों में लगे नलकूपों से लगातार सामान चोरी हो रहा था। नलकूपों से चोरी की घटना पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को पुलिस की विभिन्न टीम गठित की गई। जिन्होंने विभिन्न पहलुओं के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी पदार्था निवासी शहजाद और अलीजान ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने अलग-अलग गांव के किसानों के खेतों में लगे ट्यूबवेल से तांबे का तार चोरी किया था। उनकी निशानदेही के आधार पर पुलिस ने 65 किलो अवैध तांबे का तार और चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त सामान बरामद किए। कोतवाली प्रभारी राजीव रोथाण ने बताया कि दो आरोपियों को चोरी के समान के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.