नोएडा, फरवरी 18 -- ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र में ट्यूबवेल पर लगी बिजली की मोटर से तांबे के तार चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। पिछले एक सप्ताह में दस से अधिक किसानों की मोटर के तार चोरी किए गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की है। सलेमपुर गुर्जर गांव के रहने वाले परविंदर ने पुलिस से शिकायत की है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पुलिस की टीम चोरों की तलाश में जुटी है। चोरों का पता लगाकर घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...