बागपत, फरवरी 20 -- बड़ौत। नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर की सभी 25 ट्यूबवेलों पर चेंज ओवर लगाने का कार्य किया जा रहा है। लाइट भागने पर जनरेटर से तुरंत चालू की जा सकेगी ट्यूबवेल। इससे गर्मी के दौरान होने वाली पानी की समस्या से निजात मिलेगी। नगर में लोगों की प्यास बुझाने के लिए 25 ट्यूबवेल लगी,लेकिन गर्मी के सीजन में बिजली की आपूर्ति बाधित होती ही पानी की आपूर्ति भी बाधित हो जाती है। नगर पालिका ने गर्मी से पहले ही इस संकट से उबरने की योजना तैयार की है। किसी भी ट्यूबवेल पर यदि बिजली आपूर्ति बाधित होगी तो वहां के लिए जनरेटर की व्यवस्था की गई है।इस समय नगर पालिका के पास तीन जनरेटर की खरीद की गई है, जबकि एक जनरेटर पहले से ही मौजूद है इस तरह से इनकी संख्या चार हो गई है। इसी के चलते नगर की सभी ट्यूबवेल पर चेंज ओवर लगाए जा रहे हैं। अधिशासी अधिकारी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.