सहारनपुर, जनवरी 12 -- थाना कोतवाली देहात पुलिस ने ट्यूबवेल से स्टार्टर व केबल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए दो स्टार्टर, करीब 15 मीटर ट्यूबवेल की केबल तथा बिजली के तार भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार ग्राम मढ़ निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र रघुनाथ ने 2 नवंबर 2025 को थाना कोतवाली देहात में तहरीर देकर अज्ञात चोरों द्वारा उनके ट्यूबवेल से स्टार्टर और केबल चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में मुकदमा संख्या 573/2025 धारा 303(2)/324(2) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया था। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक...