हापुड़, जनवरी 10 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा में ट्यूबवेल पर खड़ी बाइक को वाहन चोरों ने चोरी कर लिया और फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस में दर्ज मुकदमे में गांव खेड़ा निवासी जगवीर सिंह ने बताया कि वह छह जनवरी को बाइक पर सवार होकर ट्यूबवेल पर गया था। जहां बाहर ही बाइक को खड़ा कर दिया था। कुछ समय बाद आकर देखा तो बाइक नहीं मिली। जिसको आस पास काफी ढूंढने का प्रयास किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम संबंधित रास्तों के सीसीटीवी खंगाल रही है। जल्द ही वाहन चोर को गिरफ्तार कर वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...