उरई, जनवरी 12 -- उरई। सरकारी ट्यूबबेल खराब होने से किसानों की खेतों में खड़ी फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। पानी न मिलने से किसान परेशान हैं, लेकिन शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी टालमटोल रवैया अपनाए हुए हैं। सोमवार को रूपपुरा निवासी वीरपाल सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव में स्थित सरकारी ट्यूबवेल संख्या 27 पिछले करीब 15 दिनों से खराब पड़ा हुआ है। इसके कारण किसानों की फसल में सिंचाई नहीं हो पा रही है, जिससे भारी नुकसान की आशंका बनी हुई है। किसान ने बताया कि कई बार संबंधित विद्युत एवं विभागीय अधिकारियों को ट्यूबवेल ठीक कराने के लिए अवगत कराया गया, लेकिन अधिकारी सामान उपलब्ध न होने का बहाना बनाकर कार्य टाल रहे हैं। शिकायतकर्ता ने डीएम से मांग की है कि सरकारी ट्यूबवेल को जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाए।

हिंदी हिन्...