चंदौली, फरवरी 19 -- कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कमालपुर कस्बे में स्थित जल निगम के ट्यूबवेल की मोटर जल जाने से पानी का संकट गहरा गया। रविवार की शाम से जली मोटर को तीन दिन बाद भी ठीक नहीं किए जाने से नाराज कस्बावासियों ने मंगलवार की शाम को विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि इससे करीब दस हजार की आबादी प्रभावित है। जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने जल्द मोटर ठीक कराने की मांग की है। कस्बावासियों का कहना है कि रविवार शाम को जल जाने से दस हजार आबादी वाला गांव और कस्बा पानी के लिए भटक रही है। लोग दूर दराज से हैंड पंप से प्रदूषित जल लाकर पीने को लाचार हैं। इससे नाराज लोगों ने मंगलवार को पंचायत भवन के पास त्रिमुहानी पर इकट्ठा होकर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही विभाग के खिलाफ नारे बाजी किए। मोटर जलने की सूचना व्यापार मंडल अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.