चंदौली, दिसम्बर 29 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के महाराजगंज में लगा ट्यूबवेल शो पीस बनकर रह गया है। वर्षों से बंद पड़े ट्यूबवेल की सुधि लेने वाला कोई अधिकारी नहीं है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से किसान सिचाई के लिए तरस रहे है। किसानों का आरोप है कि नाली क्षतिग्रस्त होने के कारण सिंचाई का संकट बरकरार है। ग्रामीणों ने बताया कि इस ट्यूबवेल को देखने के लिए कोई कर्मचारी नहीं आता है। हम लोगों ने कई बार ट्यूबवेल के बाहर लिखे हुए नंबरों पर संपर्क किये, फिर भी कोई कर्मचारी पता करने नहीं आया कि ट्यूबवेल क्यों बंद है। वही ट्यूबवेल का ट्रांसफॉर्मर कई महीनों से खराब है। अब गेहूं की सिंचाई का समय आया है ग्रामीणों ने इसको बनवाने की आवाज उठाई है। महाराजगंज के तुषार चंद यादव का कहना है कि ट्यूबवेल को खराब हुए लगभग वर्षों बीत गया है, लेकिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.