शामली, फरवरी 7 -- क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। शुक्रवार रात टोडा गांव में अज्ञात चोरों ने एक किसान की ट्यूबवेल को निशाना बनाकर दीवार फाड़ दी और अंदर रखा कृषि सामान चोरी कर लिया। सुबह खेत पर पहुंचे किसान को घटना की जानकारी हुई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। चौसाना क्षेत्र के टोडा निवासी शमशेर पुत्र कदम सिंह के खेत में बनी ट्यूबवेल पर शुक्रवार की देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने पहले ट्यूबवेल कक्ष की दीवार तोड़ी और अंदर घुसकर चार कट्टे यूरिया, कीटनाशक दवाइयां व अन्य कृषि उपयोगी सामान उठा ले गए। किसान के अनुसार चोरी हुआ सामान करीब बीस हजार रुपये का था। सुबह जब शमशेर रोजाना की तरह खेत पर सिंचाई के लिए पहुंचे तो टूटी दीवार और बिखरा सामान देखकर सन्न रह गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.