नोएडा, फरवरी 8 -- दनकौर, संवाददाता। अस्तौली गांव में रविवार को नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड की टीम पुलिस फोर्स के साथ किसानों के ट्यूबवेलों पर बिजली के मीटर लगाने पहुंची। टीम के पहुंचते ही किसानों ने विरोध शुरू कर दिया और मीटर लगाने से साफ इनकार कर दिया। किसानों का कहना है कि सरकार ने पहले ही ट्यूबवेलों की बिजली को पूरी तरह मुफ्त घोषित किया हुआ है। ऐसे में मीटर लगाना सरकार के वादे के खिलाफ है। एनपीसीएल अधिकारियों का कहना है कि न तो सरकार की ओर से बिजली बिल का भुगतान किया जा रहा है और न ही किसान बिल दे रहे हैं। उनका तर्क है कि मीटर लगाए बिना वास्तविक खपत का आकलन संभव नहीं है। वहीं, किसानों ने आरोप लगाया कि मीटर लगाने के बाद उनसे बकाया बिल की मांग की जाएगी, जिसमें पिछले दो वर्षों का बिल भी शामिल होगा। किसानों का सवाल है कि जब बिजली मुफ्त है तो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.